- Hindi News
- फुटबॉल मैच में बालूमाथ वन प्रबंधन समिति विजयी
फुटबॉल मैच में बालूमाथ वन प्रबंधन समिति विजयी
वनप्रमंडल लातेहार की ओर से स्थानीय ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट मैच शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा स्कूल में पौधरोपण कर किया।
फुटबॉल मैच वन प्रबंधन समिति बालूमाथ बनाम चंदवा वन प्रबंधन समिति के बीच हुआ। इस मैच में बालूमाथ वन प्रबंधन समिति 2-0 से विजयी रहा। यह टीम पलामू में आयोजित अगले मैच में खेलेगी। मौके पर डीएफओ ममता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभा को उचित मंच देना है। अनीता देवी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में इस प्रकार के अवसर मिलने पर हमारे क्षेत्र के लोग भी झारखंड राष्ट्र स्तर पर खेलने पहुंचेंगे, ऐसा हमारा विश्वास है। मौके पर एसीएफ मदनजीत सिंह रेंजर दीपक शर्मा, मदन मोहन राम, बन्ने उरांव, वनपाल रामप्रवेश सिंह, गिरिवर शुक्ला, प्रेमचंद शुक्ला, राजमणि चौधरी, समाजसेवी रामयश पाठक, राघो तिवारी, दशरथ सिंह, विद्यालय के प्राचार्य फादर मॉरीश टोप्पो समेत कई वनकर्मी उपस्थित थे।
चंदवा में फुटबॉल मैच का उद्घाटन करतीं डीएफओ जिप उपाध्यक्ष।