युवाओं ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
युवाओं ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
मेदिनीनगर | बेरोजगारयुवाओं ने उपायुक्त कार्यालय पर मानव श्रृंखला बनाया और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उपायुक्त को सीएम के नाम दिये गये आवेदन में पलामू के 10 हजार युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की मांग की है। अभिषेक शुक्ला के नत्तृत्व में युवााअें ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि राज्य में अपार खनीज संपदा के बावजूद राजनीतिक उदासीनता के कारण युवाओं के समक्ष बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न रही है। युवाओं ने कहा पलामू की बेरोजगारी को दूर करना होगा। पलामू का औद्योगिकीकरण जरूरी है। प्रदर्शन में दीवाकर पांडेय, पियूष सिंह, प्रियांशु, नीलमणि, सूर्यकांत, रवि, शशिकांत, मुकेश पांडेय, हिमांशु,जोगन, विवेकानंद, प्रकाश, मोहित, चंदन कुमार, छोटे पांडेय आदि शामिल थे।