पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाड़ा घटाने पर बनी सहमति 80 पैसे किमी लगेगा भाड़ा

भाड़ा घटाने पर बनी सहमति 80 पैसे किमी लगेगा भाड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाममोर्चा और बस एसेसिएशन के बीच भाड़ा कम करने पर सहमति बन गयी है। अब 80 पैसे की दर से प्रतिकिमी भाड़ा लगेगा। यह भी कहा गया है कि परिवर्तित भाड़ा की सूची बसों एवं हर बस पड़ावों पर चिपकाया जाएगा। यह भी कहा गया डीजल के दामों में कमी और वृद्धि पर फिर से दोनों पक्ष बैठक आवश्यक सहमति कायम करेंगे। उल्लेखनीय है कि वाममोर्चा ने भाड़ा में कमी को लेकर आंदोलन शुरू किया था। मोर्चा उनकी मांग पूरी नहीं होने पर चक्काजाम का अल्टीमेटम दे रखा था। इसके आलेाक में हुई बैठक में यह सहमति बन पायी है। बैठक में वाम मोर्चाा की ओर से सूर्यपत सिंह, रविंद्र भुईंया, रूचिर कुमार तिवारी, उदय कुमार, राजेश कुमार, आरएन सिंह, शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र मिश्र तथा पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष उमाकांत सिंह, सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।