पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पिकेट की मांग पर पूर्व मंत्री ने की पदयात्रा

पुलिस पिकेट की मांग पर पूर्व मंत्री ने की पदयात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदयात्रा करते पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी अन्य।

भास्कर न्यूज | चैनपुर

पूर्वमंत्री केएन त्रिपाठी ने सलतुआ चांदों गांव में पुलिस पिकेट स्थापित करने को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पदयात्रा की। इसके पूर्व सलतुआ गांव में एक सभा किया। पदयात्रा रैली सलतुआ गांव से होते हुए सेमरा, बुढ़ीबीर, जयनगरा, बंदुआ, झरीवा, पनेरीबांध होते हुए शाहपुर में सभा के दौरान कहा सलतुआ और चांदो गांव में नक्सली अपराधी के भय से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सलतुआ में प्रेमा देवी को दुष्कर्म कर हत्या करने वाले चौरसिया ग्रुप पुलिस पकड़ से बाहर है। सभा के बाद पूर्व मंत्री ने पलामू के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। मौके पर मनोज सिंह, सलमुदीन खां, बिटू पाठक, कौशल दुबे, कैशर जावेद, कमख्या तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।