पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक की भूमिका महत्वपूर्ण : रामअवतार

अध्यापक की भूमिका महत्वपूर्ण : रामअवतार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरउंटारी | नगरउंटारीअनुमंडल स्थित विद्या मंदिर में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का समापन किया गया। सम्मेलन के अंतिम दिन विद्या विकास समिति के राज्य अध्यक्ष रामअवतार नारसरिया ने उपस्थित प्रधानाचार्य को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के अध्यापक की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि सा विदया या विमुक्तये। लेकिन आज के परिप्रेक्ष्य में यह विद्या सा नियुक्तये है। उन्होंने उपस्थित प्रधानाचार्य को कहा कि लव-कुश, ध्रुव, प्रहलाद बनकर हमें चीजों को आत्मसात करना चाहिए। सम्मेलन मे विद्या भारती के प्रदेश सचिव मुकेश नन्दन ने कहा कि इस सम्मेलन में पलामू विभाग के 46, गुमला विभाग के 23, साहेबगंज के 18, जमशेदपुर विभाग के 34, देवघर विभाग के 16 तथा हजारीबाग विभाग के 32 तथा 14 पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजित समेल्लन में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, विद्या भारती के प्रदेश मंत्री शशिकान्त द्विवेदी, विद्या मंदिर के उपाध्यक्ष डाॅ. धर्मचन्द्र अग्रवाल, जिला संघ चालक विद्या सागर ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन में प्रांत से आए कमलकिशोर, दिलीप झा, कृपाशंकर शर्मा, काशी पति, संजय गोस्वामी, मोतीलाल अग्रवाल, रामअवतार साहू सहित अन्य लोगों ने उपस्थित प्रधानाचार्य को प्रशिक्षित किया।

आयोजित सम्मेलन मे संयोजक महेश प्रसाद साहु, सुभाष मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, राजेश प्रताप देव, मुक्तेश्वर पाण्डेय, सुजीत अग्रवाल, नन्दकिशोर प्रसाद, रघुराज पाण्डेय, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, विजय प्रताप देव, शिवकुमार पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। सम्मेलन के समापन में मंच संचालन ओकार प्रसाद सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने किया।