व्यवसायी संघ ने किया सांसद का अभिनंदन
नगरउंटारीअनुमंडल मुख्यालय स्थित जलक्रांति भवन में व्यवसायी संघ ने पलामू सांसद वीडी राम का अभिनंदन किया। साथ ही सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।
व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रूपेश कुमार पप्पु तथा सचिव मुकेश कुमार जयसवाल ने मांग पत्र के माध्यम से व्यवसाय हित के साथ-साथ अनुमंडल के अन्य समस्याओं का निदान करने की मांग की। सांसद ने कहा कि नगरउंटारी हो या पलामू क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ूंगा।
मांग पत्र में नगरउंटारी में बस स्टैंड का निर्माण कराना, अनुमंडल में बिजली व्यवस्था सुधार करने के लिए मिनी ग्रिड की स्थापना कराना आदि शामिल है। सांसद से मिलने वालों में राजीव जायसवाल, शंभु सौदागर, अनुप निराला, हृदयान्नद प्रसाद, पारस जायसवाल, बांके बिहारी शामिल थे।