चैनपुर में मंदिर से मूर्ति की चोरी
चैनपुर में मंदिर से मूर्ति की चोरी
चैनपुर | थानाक्षेत्र के बरांव चढ़नवा टोला पहाड़ी के पास स्थित हनुमान मंदिर से बजरंग बली की प्रतिमा की अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया कि यह घटना उपद्रवी तत्वों द्वारा किया गया है।
छहविशेषज्ञ पदों के लिए हुई परीक्षा
मेदिनीनगर: डीआरडीए सभागार में नगर पर्षद के छह विशेषज्ञ पदों के लिए मंगलवार को परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान पलामू डीसी केएन झा, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार भारती, श्रम नियोजन पदाधिकारी साधु शरण समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नगर पर्षद में छह पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसके आलोक में 12 आवेदकों ने भाग लिया। टीम लीडर, नगरपालिका वित्त विशेषज्ञ, कैपिसिटी बिल्डिंग विशेषज्ञ, आईटी कम मोनेटरिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सोशल डेवलपमेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।