परीक्षा केंद्र बदलने की मांग
परीक्षा केंद्र बदलने की मांग
मोहम्मदगंज | स्तरोन्नतमाध्यमिक विद्यालय मोहम्मदगंज के मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए इस वर्ष जपला स्थित बक्शी उवि में परीक्षा केंद्र बनाए जाने से छात्र-छात्राएं अभिभावकों में आक्रोश है। वर्ष 2014 में स्तरोन्नत माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा केंद्र हैदरनगर बनाया गया था जिसकी दूरी 12 किलोमीटर थी। इस बार यह दूरी 20 किलोमीटर हो गई है। हुसैनाबाद विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता और भाजपा कार्यकारिणी सदस्य कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा से इस मसले पर ध्यान देने की मांग की गई। कामेश्वर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर से बात कर अविलंब स्तरोन्नत माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र जपला बक्शी से हटाकर उतर काेयल परियोजना उवि में कराने की मांग की। जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पलामू डीसी केएन झा जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर को सुझाव दिया है कि परीक्षा केंद्र बदलकर उत्तर काेयल परियोजना उवि में कर दिया जाए।