जसपा का हजारीबाग प्रमंडल में विस्तार
रामगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता और पेशे से वकील द्वारिका महतो के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग शनिवार को मधु कोड़ा की पार्टी जय समानता पार्टी में शामिल हुए। मधु कोड़ा और उनकी विधायक प|ी गीता कोड़ा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होनेवालों में महतो के अलावा योगेश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार, निकेश कुमार, रीत लाल मुंडा, सचिन करमाली अन्य प्रमुख हैं। इस अवसर पर मधु कोड़ा ने कहा कि भारी संख्या में रामगढ़ क्षेत्र के लोगों के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 23 सितंबर को पलामू प्रमंडल के लोग पार्टी में शामिल हुए थे। आज हजारीबाग प्रमंडल के लोग शामिल हुए। कोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों से आम जनता की उम्मीद खत्म हो गई है। जनता अब बदलाव चाहती है। जनता नए दलों को मौका देना चाहती है।
विभिन्न क्षेत्रों से उनकी पार्टी में लोगों के शामिल होने का यही संकेत है। उनकी पार्टी बिना किसी जाति, धर्म का भेद किए जनता की सेवा करना चाहती है। उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कोड़ा ने कहा कि फिलहाल उनका चुनाव क्षेत्र कोल्हान के विधानसभा हैं। इसके अलावा दूसरे प्रमंडलों में जहां बेहतर संभावना दिखेगी, पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी।