पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों को न्याय दिलाना उद‌्देश्य : पीडीजे

गरीबों को न्याय दिलाना उद‌्देश्य : पीडीजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक अदालत में मंचासीन जिला जज।

भास्कर न्यूज . मेदिनीनगर

पलामू के सिविल कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित लोक अदालत के उद‌घाटन भाषण में पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष किशोर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत की अवधारणा गरीबों को न्याय दिलाने में काफी कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि मुकदमों का आपसी समझौते के आधार पर समाधान से निचली आदालत से लेकर उच्च न्यायालय तक दौड़ लगाने से छुटकारा मिल जाती है। इसका निर्णय अंतिम होता है और इसकी कोई अपील नहीं है। इससे समय पर धन की बचत होती है। जिला सेवा विधिक प्राधिकार के सचिव उत्तम आनंद ने बताया कि शनिवार को लोक अदालत में कुल 52 मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें करीब 14 लाख 29 हजार 632 रुपए का भुगतान वनांचल बैंक, वन विभाग एवं मोटरयान दुर्घटना से पीड़ितों को भुगतान कराया गया। दो मोटरयान दुर्घटना के पीड़ितों को चेक दिया गया। उसमें एक व्यक्ति बिलकुल विकलांग है।

आनंद ने बताया कि मुकदमों के निष्पादन के लिए पांच खंडपीठ न्याय पदाधिकारियों बनाए गए थे। जिनका नाम मो. नसरुलउदीन जिला जज, रघुवर दयाल एवं जीके दुबे जिला जज, न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, विनोद कुमार, सब जज संजय कुमार उपाध्याय एवं बीके पांडेय आदि उपस्थित थे।



फोटो : 12, 20 21