डीसी ने राशि वापसी का दिया निर्देश
पांडू | विद्यालयभवन का निर्माण करने अन्य कार्यों के लिए दी गई शिक्षा विभाग की राशि ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सचिव ने निकाल ली। राशि के साथ बैंक ने जो ब्याज दिया था, वह राशि भी निकाल ली गई। अब जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बीईईओ को उपायुक्त ने राशि वापस करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी देते हुए बीपीओ धमेंद्र कुमार ने बताया कि भवन निर्माण में जो राशि खर्च हो गई, उसका ब्योरा दिया जाए। जो राशि बची हुई है उसे ब्याज समेत बैंक में ही रहने दिया जाए। और जो राशि बैंक से निकाली गई और उससे कार्य नहीं हुआ वह राशि ब्याज समेत विभाग को वापस किया जाए। राशि वापस नहीं करने पर आठ दिनों के अंदर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।