पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांडू में साक्षरता शिविर का आयोजन

पांडू में साक्षरता शिविर का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांडू | कजरूकलाबाजार मे 10 दिसंबर को वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पांडू वनांचल बैंक के ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि नाबार्ड (संस्था) के तत्वावधान में शिविर लगेगा। वनांचल ग्रामीण बैंक पांडू के अधिकारी कर्मचारी इस शिविर में रहेंगे। नाबार्ड के पदाधिकारी, ग्रामीण बैंक के नियंत्रक पदाधिकारी, पांडू बीडीओ, प्रमुख एवं कजरू कला की मुखिया शिविर अतिथि होंगे। लोगों को बैंक के कार्यों की जानकारी दी जायेगी।



बैंक से जोड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा। बैंक में खाता खोलकर जमा निकासी करना। ऋण लेना तथा ऋण खाता के संचालन के लिए समय पर ब्याज जमा करना। समय पर किश्त की राशि देने संबंधी जानकारियों लोगों को दी जाएगी।