पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौहार्द पूर्ण वातावरण में प्रबंधन समिति की उपस्थिति में हुई जांच

सौहार्द पूर्ण वातावरण में प्रबंधन समिति की उपस्थिति में हुई जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांडू | शिक्षाविभाग की जांच टीम गुरुवार को पांडू कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पहुंची। इसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनाथ सिंह चौधरी, सीआरपी अश्विनी सिंह, लेखापाल मनीष प्रसाद गुप्ता शामिल थे। मौके पर प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिपती देवी, अभिभावक प्रबंधन समिति सदस्यों के साथ सभी शिक्षिकाएं, गार्ड, रसोईया सहित सभी कस्तूरबा के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। छात्रों की उपस्थिति में बीइइओ ने कुव्यवस्था के शिकायत की जांच की। जांच की रिपोर्ट उच्च पदाधिकारियों को सौंपने की बात कही। बैठक में सहमति बनी की किसी भी तरह की शिकायत छात्राएं, अभिभावकों से करेंगी। गुरु शिष्य का संबंध बनाया रखा जाएगा। अनुशासन एवं कर्तव्यों का पालन सभी कोई करेगा। विद्यालय परिवार सौहार्द पूर्ण वातावरण में शिक्षण कार्य करेगा। बैठक में अभिभावक डॉ. बालकेश, चंद्रदेव मांझी, जगदीश पासवान, बदन सिंह, श्याम सुदंर विश्वकर्मा, शकुंतला देवी, फूला देवी, लिलावती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।