पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवलिंग की हुई चोरी

शिवलिंग की हुई चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांडू | प्रखंडमुख्यालय स्थित प्राचीन महावीर मंदिर से रविवार की रात शिवलिंग की चोरी हो गई। मंदिर बगीचे में मुख्य सड़क के किनारे रमणीक स्थल पर है। आते-जाते राहगीर मंदिर में विश्राम करते हैं। मंदिर के पुजारी राजेश शुक्ला ने बताया कि रविवार रात 8 बजे तक शिवलिंग की पूजा की गई थी। रात में मंदिर बंद रहता है। पुजारी घर चले जाते हैं। सुबह 6 बजे मंदिर धोने पुजारी पहुंचे तो शिवलिंग गायब पाया। थाने को लिखित सूचना दी गई। थाना प्रभारी केदार नाथ राम ने स्थल पर जाकर जायजा लिया। इसी जन्माष्टमी के तुरंत बाद मंदिर के सोलर लैंप की बैट्री चोरी हो गई थी। वहीं पांच वर्ष पूर्व महावीर जी की मूर्ति से चांदी की मुकुट चोरी चली गई थी।

फोटो : 23 24