बसडीहा में गोली लगने से एक घायल
पांडू | बसडीहागांव निवासी नंदकिशोर पासवान 55 वर्ष को शुक्रवार को गोली लगी है। घटना दोपहर की है। गांव से सटे खैरा दोहर के अरहर के खेत में नंदकिशोर पशुओं के लिए घास काट रहे थे। अचानक गोली लग गई। गोली चलने इनके चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे इनके परिजन दौड़ कर पहुंचे तो खून से लथपथ पड़े नंदकिशोर को देखा। उसे लेकर पांडू थाना पहुंचे। पुलिस ने पांडू के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए इन्हें डालटनगंज भेजा है। कमर में गोली लगी है। इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।