- Hindi News
- पांडू | ग्रामओरडीहा के ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजभूषण
पांडू | ग्रामओरडीहा के ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजभूषण
पांडू | ग्रामओरडीहा के ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह से गार्डवाल की मांग की है। कुटमूं-तिसीबार मुख्य पथ पर रामेश्वर राम के घर के पास, सड़क किनारे से कट गई है। बरसात में सड़क कटने से एक ट्रक भी खेत में पलट गया था।
ग्रामीणों ने मिट्टी, पत्थर भरकर सड़क की कामचलाऊ मरम्मत कर दी है। किंतु बरसात आते ही सड़क फिर से कट जाएगी, जिससे आवागमन बाधित होगा। ग्रामीणों ने मंगलवार को मंडल अध्यक्ष को बुलाकर सड़क दिखलाया तथा सड़क के किनारे गार्डवाल बनाने की मांग की। मौके पर फुलिया के भाजपा पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, रामेश्वर राम, बलराम राम, राजेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
लोगों ने की गार्डवाल की मांग