- Hindi News
- िबहार में िववि शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी
िबहार में िववि शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी
बिहार लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन शनिवार को जारी कर दिया। 3364 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन की मांग की गई है। आवेदन निबंधित डाक अथवा स्पीड पोस्ट से आयोग के कार्यालय में 20 नवंबर तक भेज देनी है। 3364 पदों में 1720 अनारक्षित कोटि के अभ्यर्थियों के लिए हैं। अन्य सीटें विभिन्न वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन से संबंधित और अभ्यर्थियों के न्यूनतम योग्यता की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अंग्रेजी के 238, हिंदी के 250, भौतिकी के 250, रसायनशास्त्र के 234, गणित के 170, अर्थशास्त्र के 236 और इतिहास के 201 शिक्षक नियुक्त होंगे। किस विषय के कितने शिक्षक नियुक्त होंगे, इसकी भी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।