- Hindi News
- नंदकिशोर को दरकिनार करने की हो रही कोशिश : संजय
नंदकिशोर को दरकिनार करने की हो रही कोशिश : संजय
द्वेष की राजनीति कर रहें हैं मोदी : वशिष्ठ नारायण
कहा, भयाक्रांत मोदी ने अपने रास्ते से हटाने के लिए दवा घोटाले की साजिश रची
पटना. भाजपानेता सुशील कुमार मोदी जलन और द्वेष की राजनीति कर रहे हैं। जो मुद्दा नहीं है उसे भी मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है। जिस तरह का बयान मोदी दे रहे हैं, उससे लगता वे दुराग्रह और पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जिस तरह का आरोप पूर्व उपमुख्यमंत्री लगा रहे हैं उसका खंडन खुद उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन राय कर चुके हैं। चंद्र मोहन राय ने कहा है कि दवा खरीद में मंत्री की कोई भूमिका नहीं होती है। नीतीश कुमार की छवि को जान बुझकर धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने ये बातें कहीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा लिखे गए पत्र को मोदी ने अनदेखी कर दी है।
भाजपा द्वारा दवा घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर मामले की जांच सीबीआई से नहीं करवाई जा सकती है।
दवा घोटाले की पूरी जांच हो रही है और दोषी दंडित होगा।
अपनी रोटी सेंकने की मोदी की पुरानी आदत
जदयू नेता ने कहा कि भाजपा के अंदर विवाद पैदा कर अपनी रोटी सेंकने की मोदी की पुरानी आदत रही है। इसका उदाहरण स्वर्गीय ताराकांत झा हैं। स्व. झा को मोदी ने इतना अधिक प्रताड़ित किया कि उन्हें भाजपा छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. सीपी ठाकुर, प्रेम कुमार, चन्द्रमोहन राय, अश्विनी चौबे, सत्यदेव नारायण आर्य, गोपाल नारायण सिंह और हरेन्द्र प्रताप जैसे नेता भी अब खुलकर मोदी की बदनीयती पर बयान दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि एेसा लगता है कि भाजपा में एक समय एेसा आएगा कि सुशील कुमार मोदी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ही रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में बिहारी मूल के नेताओं की बात होने लगी है। दरअसल सुशील कुमार मोदी राजस्थान मूल के हैं और उनके पूर्वज कारोबार के सिलसिले में यहां पहुंचे थे।
एजेंसी. पटना
बिहारमें सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री बनने की राह में रोड़ा बने अपनी पार्टी के नेता को हटाने क