- Hindi News
- नर्सों की हड़ताल हुई तेज, कई और हुए शामिल
नर्सों की हड़ताल हुई तेज, कई और हुए शामिल
पटना. पीएमसीएचमें संविदा पर कार्यरत नर्स दूसरे दिन भी एक सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर अडिग रहीं। इनके साथ इंदिरागांधी हृदय रोग संस्थान, नालंदा मेडिकल काॅलेज अस्पताल और गया मेडिकल काॅलेज अस्पताल में संविदा पर कार्यरत नर्सें भी शामिल हो गई। पीएमसीएच के नर्सों के हड़ताल पर चले जाने से नर्सिंग व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि फिलहाल ऐसी कोई परेशानी नहीं है, जिसे निपटने में परेशानी हो। स्थाई नर्स और प्रशिक्षु नर्सिंग छात्रों को तैनात कर दिया गया है। अधिक परेशानी इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती मरीजों को हो रही है। क्योंकि यहां स्थाई नर्सों की संख्या काफी कम है। जहां एक वार्ड में आठ से दस नर्सों की ड्यूटी लगती थी, वहां एक या फिर दो नर्सों से काम चलाया जा रहा है। पीएमसीएच में भी कुछ इसकी तरह का नजारा दूसरे दिन दिखा। मरीज के परिजन सुई देने के लिए इंतजार करते रहे।