- Hindi News
- रेल बढ़े, परियोजनाएं जल्द पूरी हों : सीएम
रेल बढ़े, परियोजनाएं जल्द पूरी हों : सीएम
मुख्यमंत्रीरघुवर दास ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे के आलाधिकारियों को झारखंड की रेल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का सुझाव दिया है। उन्होंने दुमका को रेल के जरिए कोलकाता, भागलपुर, पटना, दिल्ली एवं अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए कहा है। सीएम उनसे मिलने गए रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लंबित परियोजनाओं से लागत राशि बढ़ रही है, जिससे बजट पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सीएम से मिलनेवालों में ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम एके मित्तल समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। इन आलाधिकारियों ने सीएम के अलावा मुख्य सचिव और डीजीपी से मिल कर 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर विमर्श किया। उस दिन प्रधानमंत्री हजारीबाग-कोडरमा रेल लाइन का उद्घाटन करनेवाले हैं।