- Hindi News
- पटना बीएसएससी ने परीक्षा केंद्रों को बदला
पटना-बीएसएससी ने परीक्षा केंद्रों को बदला
पटना-बीएसएससी ने परीक्षा केंद्रों को बदला
बिहारकर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा के 15 परीक्षा केंद्रों को बदला है। साथ ही सात परीक्षा केंद्रों के नाम में परिवर्तन किया गया है। जिन परीक्षा केंद्रों को बदला गया है या नाम परिवर्तित हुआ है, उनकी सूची बीएसएससी के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बीएसएससी ने कहा कि प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं, इसलिए उसमें सुधार नहीं हो सकता। ऐसे अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे परिवर्तित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे। यह परीक्षा 16 और 23 फरवरी को होनी है।