पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झांसे में नहीं आएगा अति पिछड़ा : शर्मा

झांसे में नहीं आएगा अति पिछड़ा : शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | लोजपाराष्ट्रीय महासचिव सत्यानन्द शर्मा ने ने कहा कि अति पिछड़ा समाज जिसकी आबादी 36 प्रतिशत है, नीतीश कुमार को अच्छी तरह समझ गया है। अति पिछड़ा वर्ग अब नीतीश के झांसे में आने वाला नहीं है। वे पार्टी कार्यालय में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारस नाथ गुप्ता ने की। इसमें ललन कुमार चंद्रवंशी, मिथिलेश निषाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र चौधरी, संतोष शर्मा, जयनारायण साह आदि ने अपने विचार रखे। इधर, ललन चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश कुमार बयान दे रहे हैं कि झारखंड में भाजपा ने जेवीएम के छह विधायकों को अपने दल में शामिल करा कर नैतिकता विहीन काम किया है।





नीतीश कुमार बताएं कि 2005 में लोजपा का 29 विधायक था तब किस नैतिकता के आधार पर वे लोजपा के 18 विधायकों को खरीद फरोख्त का शिकार बना कर जदयू में शामिल किया था।