पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार में सवर्ण को आरक्षण देना महज छलावा : नीरज

बिहार में सवर्ण को आरक्षण देना महज छलावा : नीरज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जदयूने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा गरीब सवर्ण को आरक्षण देने की कवायद को छलावा करार दिया है। बुधवार को पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सवर्णों को विदेशी कहने वाला व्यक्ति उनका हिमायती कैसे हो सकता है? अगर मुख्यमंत्री की नियत साफ होती तो वे विशेषज्ञ कमेटी बनाने की बात क्यों करते? सीधे आरक्षण दे देते। ऐसा फैसला लेने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। वे सवर्णों की आंख में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। नीरज ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में झाड़ू चला कर जिस तरह भाजपा का सफाया किया है, उसे देखते हुए भाजपा के लिए मोदी मॉडल को कूड़ेदान में डाल देना बेहतर होगा। दिल्ली में बिहार और पूर्वांचल के मतदाताओं की आबादी 33 प्रतिशत है। भाजपा को बिहार के लोगों ने पूरी तरह खारिज कर दिया। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि हमारी पार्टी समाजवादी विचारधारा की राजनीति करती है। हम कभी भी शुचिता की राजनीति का दावा नहीं करते हैं।



ऐसा दावा भाजपा के लोग करते हैं। दिल्ली से लेकर बिहार तक में भाजपा की हकीकत सबके सामने गई है।