20 हजार रुपए घूस लेते लेखापाल धराया
20 हजार रुपए घूस लेते लेखापाल धराया
आरा | बिहारराज्य सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को भोजपुर जिला मध्याह्व भोजन कार्यालय के एक लेखापाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के अधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के पीरोप्रखंड के बरांव मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक और परिवादी शत्रुघन प्रसाद सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि एक जांच कार्य को निष्पादित करने के एवज में लेखापाल श्याम सुन्दर बतौर रिश्वत 20 हजार रुपए की मांग कर रहे है।
शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया जिसके बाद ब्यूरो ने एक विशेष टीम का गठन किया। सूत्रों ने बताया कि लेखापाल आज सुबह जब अपने कार्यालय मेंपरिवादी श्री सिंह से बतौर रिश्वत 20 हजार रुपए ले रहे थे तभी व्यूरो की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुकत को व्यूरो मुख्यालय पटना लाया जा रहा है जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।