पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर तक कई निवेशक बिहार आएंगे : मांझी

अक्टूबर तक कई निवेशक बिहार आएंगे : मांझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का लंदन यात्रा का उद्देश्य पूरा

बिहारके मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी लंदन यात्रा का उद्देश्य पूरा हुआ है और अक्टूबर के अंत तक कई निवेशक बिहार आयेंगे। मांझी ने पांच दिवसीय लंदन यात्रा से लौटने के बाद यहां पटना हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी लंदन यात्रा सफल नहीं सफलतम रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात कई निवेशकों से हुई जिन्होंने बिहार में निजी विश्वविद्यालय, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, खाद्य प्रसंस्करण ईकाई और बिजली उत्पादन ईकाई स्थापित करने में रूचि दिखाई है1ऐसे निवेशक अक्टूबर के अंत तक बिहार आयेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लंदन में सबसे पहले उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीयग्रोथ सेंटर के समारोह में भाग लिया। समारोह का आयोजन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने किया था। जहां पर अंतर्राष्ट्रीय जगत के प्रख्यात लोग आते रहे हैं और व्याख्यान देते रहे हैं। उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उद्घाटन भाषण देने का अवसर मिला है, यह गौरव की बात है। इंटरनेशनल ग्रोथ सेन्टर के अध्यक्ष जॉन एफली ने अपने बीस मिनट के भाषण में दस से ग्यारह मिनट का समय उनके अध्यक्षीय भाषण में उठाए गये बिन्दुओं पर दिया। मांझी ने कहा कि उन्होंने वहां उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात की। उनका रूख काफी सकारात्मक था। निवेशकों से बात करने का भी मौका मिला और डॉक्टरों के बड़े समूह के साथ भी उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि मुलाकात से डाॅक्टर काफी उत्साहित थे और उन्होंने आश्वासन दिया कि वे बिहार में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोलने की दिशा में अक्टूबर में बिहार का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षाविदों से भी मुलाकात हुई और उनलोगों ने यह जानना चाहा कि बिहार में प्राइवेट विश्वविद्यालय खोलने की संभावना है अथवा नहीं। इसपर उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार सरकार ने सैद्धांतिक रूप से प्राइवेट विश्वविद्यालय खोला जाना स्वीकार किया है। राज्य में आठ से दस प्राइवेट विश्वविद्यालय खोले जाने की संभावना है। मांझी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था, बिजली की स्थिति, आधारभूत संरचना और आवागमन के साधनों में वृद्धि पर उन लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि बिहार के बारे में उन लोगों ने काफी कुछ