जवान ने चलाई गोली बाल-बाल बचे जेलर
{गोली चलाने वाले जवान को काबू में कर लिया गया है
भास्कर न्यूज. पटना
केंद्रीय आदर्श कारा बेऊर में शनिवार की ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने गोलियां चलाई जिसमें कारा अधीक्षक और जेलर बाल-बाल बच गए। जेल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कारा के अधीक्षक शिवेंद्र प्रियदर्शी और जेलर अमरजीत सिन्हा अन्य दिनों की तरह जब परिसर में राउंड लगा रहे थे, तभी वॉच टावर संख्या सात पर तैनात संतरी पौंड्रिक मिंज ने अचानक गोलियां चलाई। इसी दौरान प्रियदर्शी और सिन्हा जब जवान को समझाने नजदीक पहुंचे तब उसने एक बार फिर गोलियां चला दीं।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में जेल के दोनों अधिकारी बाल-बाल बच गए। इस दौरान अन्य वॉच टावरों पर तैनात संतरी समेत अन्य सुरक्षाकर्मी जैसे ही मिंज को दबोचने के लिए आगे बढ़े तब जवान ने एक फिर से गोली चला दी। संतरी के गोली चलाए जाने से जेल में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र राणा के साथ फुलवारी और बेऊर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। गोली चलाने वाले जवान को काबू में कर लिया गया है। इस बीच आरोपी जवान की प|ी ने बताया कि मिंज कुछ दिनों से मानसिक रुप से विक्षिप्त चल रहा है।