- Hindi News
- आनंद कुमार को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि
आनंद कुमार को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि
पटना. सुपर30 के संस्थापक आनंद कुमार को करपंगम यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर ने डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। गरीब छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। 12 साल पहले शुरू हुए सुपर 30 के 360 में से 308 छात्र अब तक आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास कर चुके हैं। वे खुद गरीबी के चलते उच्च शिक्षा के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी नहीं जा पाए, लेकिन उन्होंने कमजोर तबके के छात्रों को आईआईटी के लिए तैयार करने को अपना मिशन बनाया। टाइम मैग्जीन ने सुपर 30 को बेस्ट ऑफ एशिया और न्यूजवीक ने दुनिया के चार सबसे इनोवेटिव स्कूलों में शामिल किया था।