पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना. मंगलयानदस माह में 65 करोड़ किमी चलकर बुधवार सवेरे

पटना. मंगलयानदस माह में 65 करोड़ किमी चलकर बुधवार सवेरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. मंगलयानदस माह में 65 करोड़ किमी चलकर बुधवार सवेरे मंगल तक पहुंच गया। इसके साथ ही राजधानी पटना में खुशियों की लहर फैल गई। इस मौके पर पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाईयां दीं। इसरो के वैज्ञानकों ने सुबह सवा सात बजे यान का इंजन चालू किया। रफ्तार कम की और 24 मिनट बाद यान मंगल की कक्षा में था। उस वक्त इसरो कंट्रोल सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ‘आज मंगल को मॉम मिल गई।



मिशन का नाम जब मॉम रखा गया तभी से सफलता का भरोसा था।





क्योंकि मॉम कभी निराश नहीं करती।’ इस मिशन का नाम ‘मार्स ऑर्बिटर मिशन’ यानी ‘मॉम’ है। मंगलयान ने पहुंचने के दो घंटे बाद पहली तस्वीर भी भेज दी।

कामयाबी :पहली ही बार में मंगल तक पहुंचने वाला भारत दुिनया का पहला देश