पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ से 20 अक्टूबर तक सभी जिलों में नियोजन कैंप

नौ से 20 अक्टूबर तक सभी जिलों में नियोजन कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | जोशिक्षक अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित रह गए हैं, उन सभी के लिए शिक्षा विभाग ने नौ अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच नियोजन कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। सबसे पहले उच्च माध्यमिक, माध्यमिक फिर मध्य और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अभ्यर्थी का कैंप लगेगा। इस कैंप में वे ही भाग लेंगे, जो टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण हैं, और आवेदन पहले से दिए हुए हैं। सभी जिलों में नौ अक्टूबर को उच्च माध्यमिक और 13 को माध्यमिक के नगर निकाय, दस को उच्च माध्यमिक और 15 अक्टूबर को माध्यमिक के जिला परिषद नियोजन ईकाई का कैंप लगेगा। आठ अक्टूबर को सभी नगर निकायों और 11 अक्टूबर को सभी जिला परिषद में पुस्तकालयाध्यक्षों का कैंप लगेगा। यह पहला मौका होगा, जिसमें पुस्तकालयाध्यक्ष के अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए कैंप लग रहा है। 16 से 20 अक्टूबर प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए कैंप लगेगा। 16 को सभी नगर निकायों 17 को प्रखंड नियोजन इकाई के कक्षा छह से आठ 18 को भी प्रखंड नियोजन इकाई के कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक अभ्यर्थी के लिए कैंप लगेंगे।





20 अक्टूबर को पंचायत नियोजन इकाई का कैंप लगेगा।