हरलाखी उपचुनाव में 55.5 फीसदी वोटिंग
पटना | मधुबनीके हरलाखी विधानसभा सीट का उपचुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। औसत 55.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान हरलाखी में 56.32 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मतगणना 16 फरवरी को होगी। हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें एक महिला है। निर्वाचन विभाग के अनुसार मॉक पोल के दौरान चार कंट्रोल यूनिट और चार बैलेट यूनिट बदले गए। कुल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।