पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला भविष्य निधि पदा. रिश्वत लेते गिरफ्तार

जिला भविष्य निधि पदा. रिश्वत लेते गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला भविष्य निधि पदा. रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना|बिहार राज्यसतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार सीतामढ़ी के जिला भविष्य निधि पदाधिकारी सह प्रभारी राष्ट्रीय बचत कार्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक रवींद्र कुमार ने बताया कि बचत योजना के अभिकर्ता परिवादी सुनील कुमार ने विभाग में एक लिखित शिकायत की थी कि जिला भविष्य निधि पदाधिकारी ने उनके कमीशन का भुगतान करने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है। मामले का सत्यापन कराए जाने के बाद इसके सही पाए जाने पर विभाग की आेर से एक विशेष धावा दल का गठन किया गया। कुमार ने बताया कि इस दल ने जिला भविष्य निधि पदाधिकारी को अभिकर्ता से बतौर रिश्वत बीस हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पदाधिकारी को पूछताछ के लिए ब्यूरो मुख्यालय लाया जा रहा है।