- Hindi News
- रिश्वत मामले में जमादार के खिलाफ आरोप पत्र
रिश्वत मामले में जमादार के खिलाफ आरोप पत्र
रिश्वत मामले में जमादार के खिलाफ आरोप पत्र
पटना|बिहार राज्यसतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत के एक मामले में बुधवार एक सहायक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। ब्यूरो ने आरोप पत्र सतर्कता के विशेष प्रभारी न्यायाधीश दानपाल सिंह की अदालत में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत नालंदा जिले के हिलसा थाना के तत्कालीन सहायक पुलिस निरीक्षक उमाशंकर दूबे के खिलाफ दायर किया है। आरोप के अनुसार अभियुक्त सहायक पुलिस निरीक्षक ब्यूरो के अधिकारियों एक स्थानीय व्यक्ति से उसके मुकदमे में जख्म प्रतिवेदन मंगाने और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के एवज में 22 अक्टूबर 2014 को साढ़े चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।