पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोलेरो पेड़ से टकराई, एक मरे, तीन घायल

बोलेरो पेड़ से टकराई, एक मरे, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोलेरो पेड़ से टकराई, एक मरे, तीन घायल

पटना|जिले केदुलहिन बाजार थाना क्षेत्र के रकसिया स्कूल के निकट बुधवार तड़के एक निजी वाहन के पेड़ से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक बोलेरो में सवार कुछ लोग झारखंड के डाल्टेनगंज से पटना जिले के मनेर जा रहे थे, तभी रकसिया स्कूल के निकट उनका वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की उम्र 55 वर्ष है, जिसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया जाता है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।