पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पूर्व डीजी समेत तीन रिटायर आईपीएस भाजपा में शामिल

दो पूर्व डीजी समेत तीन रिटायर आईपीएस भाजपा में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मंगल पांडेय ने कहा, पार्टी को मिलेगी मजबूती

भास्करन्यूज | पटना

दोपूर्व डीजी समेत तीन रिटायर आईपीएस ने भाजपा का दामन थाम लिया। सूबे के पूर्व डीजीपी आशीष रंजन सिन्हा, पूर्व डीजी अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व आईपीएस हीरा प्रसाद के अलावा जदयू नेता बिट्टू सिंह शिक्षाविद अवधेश कुमार सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय के समक्ष इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ बड़ी संख्या में इनके समर्थक भी शामिल थे। आशीष रंजन सिन्हा नीतीश सरकार बनने के समय राज्य के डीजीपी थे। हालांकि सेवानिवृत होने के बाद वे राजद में शामिल हो गए थे। पिछला लोकसभा चुनाव उन्होंने नालंदा से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। पूर्व आईपीएस अशोक कुमार गुप्ता और हीरा प्रसाद का पहचान भी तेजतर्रार अधिकारियों के रूप में होती है। बिट्टू सिंह जदयू के काफी सक्रिय नेता थे। पिछले दिनों उन्होंने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र खत्म होने का आरोप लगाते हुए जदयू छोड़ने की घोषणा की थी। अवधेश कुमार सिंह ने कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की है। प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि इन नेताओं के भाजपा के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर समाज के हर क्षेत्र से जुड़े लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।