पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो कैदी गुटों के बीच झड़प एक गंभीर

दो कैदी गुटों के बीच झड़प एक गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर|वैशाली जिला मंडल कारा में दो कैदी गुटों के बीच रविवार को हिंसक झड़प में एक कैदी गंभीररूप से घायल हो गया। जेल पुलिस ने बताया कि मंडल कारा में बंद दो कैदी गुटों ने वर्चस्व को लेकर आज एक दूसरे पर अचानक हमला कर दिया। कैदी रवि कुमार ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर सुजीत राय पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।



मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल के सुरक्षाकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। सूत्रों ने बताया कि घायल कैदी को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आरंभिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर जेल के अंदर चाकू कैसे पहुंचा। घायल कैदी सुजीत हत्या के एक मामले में पिछले कुछ समय से मंडल कारा में बंद था।