पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकवाद में इस्तेमाल हो रहा होगा नशे के कारोबार का पैसा

आतंकवाद में इस्तेमाल हो रहा होगा नशे के कारोबार का पैसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने रेडियो पर अपने तीसरे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस बार नशे की लत और उसके कारोबार का मसला उठाया। कहा, ‘जिन पैसों से ड्रग्स खरीदी जाती है, वे पैसे कहां जाते हैं? ये पैसे आतंकियों के पास जाते होंगे। इनसे आतंकी हथियार खरीदते होंगे। और उन्हीं हथियारों से कोई आतंकी मेरे देश के जवान के सीने में गोलियां दाग देता होगा।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘नशा, इससे प्रभावित लोगों और परिवारों के जीवन में थ्री ‘डी’ लाता है। ‘डार्कनेस’ (अंधेरा), ‘डिस्ट्रक्शन’ (विध्वंस) और ‘डिवास्टेशन (विनाश)। यह एक सामाजिक बुराई है। इससे निपटने के लिए समाज और सरकार को मिलकर काम करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘बच्चे अकेलेपन में और गलत संगत में पड़कर भटक जाते हैं। लिहाजा, बच्चों के माता-पिता को उनका ध्यान रखना चाहिए। बच्चों के साथ आजकल बातचीत का दायरा बेहद सीमित हो गया है। जबकि जरूरत इस बात की है कि बड़े होते बच्चों के साथ माता-पिता को मित्र बनकर विस्तार से बातचीत करनी चाहिए।’

मतलब

हैरान हूं, कुछ लोग मेरी आवाज निकालकर कार्यक्रम प्रसारित कर लेते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी के कलाकारों की तारीफ की। कहा, ‘मैं हैरान हूं। प्रादेशिक भाषाओं में कुछ लोग मेरे जैसी ही आवाज निकालकर इस कार्यक्रम को प्रसारित कर लेते हैं। इतना बढ़िया काम आकाशवाणी से जुड़े हमारे कलाकार कर रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं।’

प्रकृति देखनी है तो पूर्वोत्तर जरूर जाएं

प्रधानमंत्रीने देशवासियों खासकर युवाओं से आह्वान किया कि वे पूर्वोत्तर जरूर घूमने जाएं। उन्होंने कहा, ‘मैं कहता हूं दोस्तों, प्रकृति देखनी है, ईश्वर को प्राकृतिक रूप देखना है तो पूर्वोत्तर जरूर जाइए।’

सुझाया |माता-पिताक्या करें

मोदीने कविता के मार्फत सुझाया कि माता-पिता बच्चों से दोस्त की तरह पेश आएं। उनसे घुलें-मिलें। ताकि बच्चे खुद को अकेला महसूस करें।...

पांचवर्ष लौ लीजिए,

दस लौ ताड़न देय।

सुत ही सोलह वर्ष में,

मित्र सरिज गुन देय।।



बच्चेको पांच साल तक गोद में खिलाएं। फिर अगले 10 साल सख्ती बरतें। और 16 साल का होने के बाद उसको दोस्त की तरह सिखाएं।)

बताया | सरकारक्या करेगी

प्रधानमंत्रीने नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। उनके मुताबिक...

1.अफसरोंसे कहा है कि नशे