पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोचिंगजा रही 14 वर्षीय रजनी कुमारी की न्यू एतवारपुर के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा सुबह 5 बजे हुआ, जब वह प्रगतिनगर स्थित मगध कोचिंग सेंटर पढ़ने जा रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रजनी के पिता बबन कुमार को दी। इसके बाद पूरा परिवार मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बबन प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना उनकी बेटी कोचिंग के लिए जाती थी। गुरुवार को भी घर से निकली थी। रजनी का 10वीं में एडमिशन हो चुका था। फरवरी में मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। इसकी तैयारी के लिए वह कोचिंग जाती थी। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। पूरा परिवार न्यू एतवारपुर में किराए के मकान में रहता है।

{न्यू एतवारपुर रेल ट्रैक पर हुआ हादसा







{सुबह 5 बजे घर से कोचिंग जा रही थी छात्रा