पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजरात में एक करोड़ की लागत से बनेगी बकरीशाला

गुजरात में एक करोड़ की लागत से बनेगी बकरीशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हारीज (गुजरात)| गुजरातमें बकरे-बकरियों के संरक्षण के लिए पहली बकरीशाला बनाई जा रही है। इसके निर्माण पर एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पैसा मुंबई के बड़े व्यापारी गुणवंतराय दीपचंद मुलजीभाई शाह ने दिया है। बुधवार को इसका भूमिपूजन हुआ।





यह बकरीशाला पाटन जिले के हारीज शहर स्थित गौशाला में खुलेगी। शाह परिवार से जुड़े डॉ. अपूर्व शाह ने बताया कि बकरी की उम्र 12 से 14 साल होती है। लेकिन संरक्षण के अभाव में वह दो-तीन साल में ही मर जाती है। गौशाला के मैनेजर ने बताया कि बकरों को बीमारी अधिक होती है, इसलिए उनके लिए गौशाला में ही आईसीयू भी बनाया जाएगा।