70 लाख विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन
पटना | सरकारीविद्यालयों में पढ़ने वाले तीसरी पांचवीं और सातवीं कक्षा के 70 लाख विद्यार्थियों का सोमवार को मूल्यांकन हुआ। गणित, हिंदी और उर्दू विषय में बच्चों के ज्ञान का मूल्यांकन के लिए यह परीक्षा ली गई थी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक राहुल सिहं ने कहा कि 75 फीसदी से अधिक बच्चों की उपस्थिति परीक्षा में थी। दिसंबर में इस मूल्यांकन की रिपोर्ट आएगी। इसमें यह भी रहेगा कि किस विद्यालय के बच्चों ने कितनी प्रगति की है। कहां कैसे प्रशिक्षण की जरूरत है।
कहां क्या कमी है इसकी भी जानकारी हो सकेगी। इसी के अनुरूप आगे के कार्यक्रम बनाए जाएंगे।