पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब दसवीं पास ही बन पाएंगे चौकीदार : सुधा चौधरी

अब दसवीं पास ही बन पाएंगे चौकीदार : सुधा चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाकी सदाचार कमेटी की अध्यक्ष सह पाटन छतरपुर विधानसभा के विधायक सुधा चौधरी ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में नक्सली हिंसा में मारे गए मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी तथा मुआवजा देने आदि की समीक्षा की।

बैठक के दौरान श्रीमती चौधरी ने शिक्षा, कल्याण, ग्रामीण विकास सहित अन्य योजनाओं के बारे में समीक्षा की। बैठक के दौरान सदाचार कमेटी की अध्यक्ष ने संबंधित विभाग के कई अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में श्रीमती चौधरी ने कहा कि गढ़वा जिले में नक्सली हिंसा में मारे गए ग्रामीणों के सरकारी नौकरी मुआवजा देने से संबंधित कोई मामला लंबित नहीं है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान चौकीदार की नियुक्ति पहले सातवीं पास के आधार पर होती थी। लेकिन अभी दसवीं पास के आधार पर होना। इस मामले में यहां के चौकीदारों तथा उनके प्रतिनिधियों ने सातवीं पास के आधार पर ही नौकरी देने का अनुरोध किया है। वे राज्य सरकार के पास इस मामले को रखेंगी। बैठक में श्रीमती चौधरी के अलावा उप विकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद, समाज कल्याण पदाधिकारी देवेंद्र नारायण सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी राम यतन राम, जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार, अपर समाहर्ता संजय कुमार, डीसीएलआर सुधीर कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सदाचार कमेटी में विधायक सुधा चौधरी के अलावा माधव लाल सिंह तथा मिस्त्री सोरेन थे। लेकिन उक्त दोनों विधायक बैठक से अनुपस्थित थे।

अधिकारियों के साथ बैठक करते सदाचार कमेटी की अध्यक्ष सुधा चौधरी।