पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदूषण मुक्त गंगा के लिए फूल से बनेगी जैविक खाद

प्रदूषण मुक्त गंगा के लिए फूल से बनेगी जैविक खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिक स्थलों से फूल-फल इकट्ठा करती है टीम

{केंद्र सरकारकी \\\"नमामि गंगे\\\' परियोजना को एक नई राह दिखाई है

एजेंसी| पटना

बिहारके पर्यावरणविद् अपने अनूठे प्रयास से नदियों में प्रवाहित किए जाने वाले \\\"फूलों और पूजन सामग्रियों\\\' से जैविक खाद बना रहे हैं। गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने की केंद्र सरकार की \\\"नमामि गंगे\\\' परियोजना को एक नई राह दिखाई है।

बिहार की राजधानी पटना में पावन गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए शहर के सभी मंदिरों और पूजा स्थलों पर चढ़ाए जाने वाले फूलों तथा अन्य पूजन सामग्रियों से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर इससे केवल बगीचे की हरियाली बढ़ाई जा रही है, बल्कि अब एेसे पदार्थों के गंगा नदी में नहीं फेंके जाने से इसे प्रदूषण से भी मुक्त करने का एक सार्थक प्रयास हो रहा है।

पटना रेलवे स्टेशन के निकट हनुमान मंदिर और उच्च न्यायालय के निकट दरगाह समेत कई एेसे महत्वपूर्ण पूजा स्थल हैं, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पुष्प अर्पित करते है। कई वर्षों से यह देखा जा रहा था कि ये सभी फूल और पूजन सामग्री या तो गंगा में प्रवाहित किए जाते हैं या फिर शहर के कई इलाकों में तालाब, जल जमाव और कूड़ा स्थलों पर फेंक दिए जाते हैं।

गंगा को प्रदूषित होते देख पटना स्थित अनुग्रह नारायण कॉलेज के पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष डाॅ. बिहारी सिंह ने अपने छात्रों के साथ गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए अनूठा प्रयास शुरू किया। उन्होंने बताया कि शहर के सभी पूजा स्थालों के पुरोहितों तथा प्रबंधन समिति से यह अनुरोध किया गया कि वे फूलों को गंगा में प्रवाहित करने या फिर यत्र तत्र फेंकने के बजाए उनकी टीम की आेर से तैयार किए जा रहे वर्मी कंपोस्ट के लिए फूल उपलब्ध कराए।

पर्यावरणविद डॉ. बिहारी सिंह का प्रयास

पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि उनकी टीम मंदिरों और धार्मिक स्थलों से इस्तेमाल किये हुए फूल, फल, पत्ते और अन्य सामान इकट्ठा करते है और उसे 12 से 15 दिनों के लिए एक छोटे टैंक में आंशिक सड़न के लिए रखते है। उन्होंने बताया कि उसके बाद उसमें गोबर तथा केंचुआ को मिलाकर 90 दिनों तक के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद जैविक खाद तैयार हो जाता है।

खादों से अधिक बढि़या बनेगा वर्मी कंपोस्ट

डाॅ.सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से इस्तेमाल किए गए फूलों और पूजन सामग्रियों से वर्मी कंपो