- Hindi News
- अगले माह आएगी ब्रिटिश निवेशकों की टीम : मांझी
अगले माह आएगी ब्रिटिश निवेशकों की टीम : मांझी
जमीन विवाद में दो सगी बहनों की टांगी से हत्या
बेतिया में रॉड से मारकर वार्ड सदस्य की हत्या
मुख्यमंत्रीजीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में निवेश की संभावनाओं का जायजा लेने उद्यमियों का एक समूह अगले माह राज्य के दौरे पर आएगा। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र, पनबिजली और कचरा प्रबंधन में काम करने वाले प्रमुख हैं। शुक्रवार को लंदन की पांच दिवसीय यात्रा से पटना लौटे मुख्यमंत्री ने हवाईअड्डे पर कहा कि लंदन में कई निवेशकों ने बिहार में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोलने की इच्छा जताई है। इसी सिलसिले में वे अक्टूबर में बिहार का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी लंदन यात्रा सफलतम रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में भाषण देने का अवसर मिला, यह गौरव की बात है। वहां के निवेशक यहां आएंगे और उद्योग लगाने की पहल करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त ने मुझे रात्रि भोज पर आमंत्रित किया था। वहां अनेक चिकित्सकों, उद्यमियों और शिक्षाविदों को हमने कहा कि बिहार में निवेश का वातावरण है। आप यहां आकर ज्यादा से ज्यादा निवेश करें। राज्य सरकार हर तरह का सहयोग निवेशकों को करेगी। उच्चायुक्त ने भी निवेशकों से बिहार में दिलचस्पी लेने का अनुरोध किया। कई शिक्षाविदों ने यह जानना चाहा कि बिहार में प्राइवेट विश्वविद्यालय खोले जाने की संभावना है अथवा नहीं। मैंने उन्हें बताया कि बिहार में आठ से दस प्राइवेट विश्वविद्यालय खोले जाने की संभावना है। उनलोगों ने यहां की स्थिति को काफी अच्छा बताते हुए यहां पर निवेश करने में अपनी इच्छा दिखाई।
मांझी ने बिहार में निवेश का लाभ समझाया
मुख्यमंत्रीने कहा कि बर्मिंघम में धनिया, चावल, गेहूं और अन्य फलों की प्रोसेसिंग को देखा। मैंने वहां के उद्यमियों को बताया कि बिहार में केला, मकई, लीची के साथ कई तरह के फल और सब्जियां कच्चा माल के रूप में उपलब्ध है। उनलोगों ने हमारे प्रस्ताव में दिलचस्पी ली। मैंने उन्हें अपने गांव का एक उदाहरण देकर बताया कि एक किसान ने एक एकड़ में धनिया की खेती की आय से अपनी बेटी की शादी अच्छे ढंग से की।
कचरा से बिजली बनते देखा, अब यहां भी बनेगा
मुख्यमंत्रीने कहा कि यात्रा के क्रम में कचरा से बिजली उत्पादन के प्लांट को देखने का अवसर मिला। वे लोग बिहार में कचरा से बिजली बनाने