- Hindi News
- पेड न्यूज देने वाले को अयोग्य घोषित होना चाहिए : सीईसी
पेड न्यूज देने वाले को अयोग्य घोषित होना चाहिए : सीईसी
नई दिल्ली| मुख्यचुनाव आयुक्त वीएस संपत ने नई बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि पेड न्यूज को चुनावी अपराध बनाया जाए। ताकि पेड न्यूज देने वाले को अयोग्य घोषित किया जा सके। इससे ही प्रत्याशी ऐसा करने से बचेंगे। विधि आयोग के एक कार्यक्रम में संपत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘पार्टियों और उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए कानून की कमी है। इसीलिए चुनाव पेड न्यूज के मामलों से निपटने में खुद को सक्षम नहीं पाता। यदि यह चुनावी अपराध होता तो निश्चित तौर पर प्रत्याशी भी पेड न्यूज देने से बचते। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि चुनावों के दौरान सरकारी विज्ञापनों को पेड न्यूज क्यों नहीं माना जाता?’ संपत ने कहा कि पकड़े जाने पर आयोग उम्मीदवार के चुनावी खर्च में पेड न्यूज का खर्च जोड़ता है। उम्मीदवार भी चालाक हैं। चुनावी खर्च की सीमा 40 लाख है तो वे अपना खर्च 25 लाख ही बताते हैं। ताकि पेड न्यूज पकड़े जाने पर एडजस्ट हो सके।