- Hindi News
- कटाव से घर बचाने के लिए सांसद ने लगाई गुहार
कटाव से घर बचाने के लिए सांसद ने लगाई गुहार
कटाव से घर बचाने के लिए सांसद ने लगाई गुहार
पटना/नई दिल्ली | राजदके एक सांसद ने सोमवार लोकसभा में केंद्र सरकार से भागलपुर में गंगा और कोसी नदी के कटाव में रहे अपने घर को बचाने की गुहार लगाई। राजद के युवा सांसद शैलेश कुमार ने सदन में शून्यकाल के दौरान बिहार के भागलपुर में गंगा और कोसी के कटाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राघवपुर गांव में मेरा अपना घर है, जो कटाव में रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा घर कटाव में रहा है। यह सदन की मर्यादा का सवाल है। इस संबंध में जल्दी कदम उठाना चाहिए। कुमार ने कहा कि अगर कटाव नहीं रोका गया तो दिल्ली- कोलकाता रेल लाइन खतरे में पड़ जाएगी। तेजी से कटाव कर रही है और इससे आबादी वाले क्षेत्रों को खतरा पैदा हो गया हैं। उन्होंने कहा कि कटाव रोकने के लिए तत्काल काम शुरू करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि लोगों की खेती और काम धंधे समाप्त हो रहे हैं, जिससे आज जीविका को खतरा पैदा हो गया है।