- Hindi News
- पूर्व मंत्री डाॅ. विजय कुमार सिंह का निधन
पूर्व मंत्री डाॅ. विजय कुमार सिंह का निधन
पूर्व मंत्री डाॅ. विजय कुमार सिंह का निधन
पटना/औरंगाबाद | बिहारके पूर्व मंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। सिंह के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार तड़के उनका निधन हो गया। सिंह औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के बेरी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में प|ी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से तीन बार और गया मुफ्फसिल से एक बार विधायक रहे सिंह कांग्रेस के शासनकाल में कई बार मंत्री रहे।
डाॅ. सिंह के निधन पर सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह और जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।