पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजबूत राज्य के लिए भाजपा ही विकल्प

मजबूत राज्य के लिए भाजपा ही विकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | प्रखंडमुख्यालय में आयोजित भाजपा का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के सरकार के गृहमंत्री रामसेवक पैकर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड में बहुमत से भाजपा की सरकार बनायें। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ता मतभेद मिटाकर प्रत्येक बूथ पर 15-20 समर्पित कार्यकर्ता बना दें तो जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि जबतक झारखंड में बहुमत की सरकार नहीं बनती तबतक झारखंड निर्माण का अटल जी का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। सम्मेलन को वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, पाटन-छतरपुर के पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर, पूर्व विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा, कर्नल संजय सिंह, धर्मेंद्र प्रकाश बादल, जिला परिषद अध्यक्ष अनिता देवी आदि ने भी संबोधित किया।सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की संचालन रामप्रवेश सिंह ने किया। मौके पर एसके मिश्रा, विपिन बिहारी सिंह, कौशल जायसवाल, भोला सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



फोटो : 18 संबोधन करते छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकर।