महंगाई को नमो ने रोका: पासवान
भाजपा से जनता का मोहभंग हुआ: नीतीश
{ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार माह में ही देश का हौसला बढ़ा
पटना | जदयूनेता नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार का कामकाज देखकर जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। बिहार के लोग जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। वह रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं को जदयू सरकार के कामकाज का गांव-गांव में प्रचार करने का टास्क सौंपकर उन्होंने कहा कि भूमिहीन दलितों को भी महादलितों के ही समान घर बनाने के लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन दी जा रही है। इसके बारे में लोगों को बताया जाना चाहिए। चौकीदारों में पासवान जाति के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। रिटायरमेंट से एक माह पहले भी वीआरएस लेने वाले चौकीदार के एक परिजन को नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले का भी प्रचार होना चाहिए। नीतीश ने कहा कि मेरे ऊपर दलितों को तोड़ने का आरोप लगता है, लेकिन मैंने हासिए पर रह रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया है।
भोला पासवान शास्त्री सादगी के प्रतीक और राजनीतिक तपस्वी थे। पटना में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रदेश जदयू के वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि स्व. शास्त्री ने संपत्ति को कभी तरजीह नहीं दी। उन्होंने सत्ता को जनकल्याण का माध्यम बनाया।
आजकल लोग चकाचौंध से प्रभावित होकर राजनीति में आते हैं। इसी वजह से आज राजनीतिक दलों और नेताओं में आम लोगों की आस्था घट रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। समारोह में खाद्य मंत्री श्याम रजक, बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन आर्या, रवींद्र सिंह, डॉ. हुलेश मांझी, सीताराम दुखारी, अजय पासवान और रामबालक पासवान ने भी विचार रखे।
पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान के 100वें जन्मदिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते राम विलास पासवान।
भास्कर न्यूज|पटना
केंद्रीयखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई पर अंकुश लगाई है। यह जमाखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का परिणाम है। नहीं तो इस समय तक महंगाई को लेकर हाहाकार मच जाता। खासकर खाद्य पदार्थों पर। ज