पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिकता के साथ चलने में भाजपा का विश्वास : मंगल

सामूहिकता के साथ चलने में भाजपा का विश्वास : मंगल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |बीजेपी केबिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने पार्टी में \\\"वन मैन आर्मी\\\' की चर्चाओं को सिरे से नकारते हुए स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी वन मैन की बजाए सामूहिकता के साथ चलने में विश्वास करती है। पांडेय ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के भीतर वन मैन जैसी कोई बात नहीं है।

उन्होंने भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि पार्टी के संदर्भ में कोई भी बात मीडिया के माध्यम से करने की बजाय पार्टी के फोरम पर करे।

उन्होंने कहा कि हाल में सम्पन्न राज्य विधान सभा उप चुनाव के प्रदर्शन की विभिन्न स्तरों पर समीक्षा की जा रही हैं और कार्यकर्ता नई चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पूरी तैयारी से लग गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि विगत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता चुनाव के करीब दो माह पूर्व ही लग गए थे। प्रत्याशियों के चयन में भी सांसदों विधायकों एवं अन्य स्तर के नेताओं से बातचीत करते हुए केंद्रीय चुनाव समिति ने निर्णय लिया था।





हालांकि चुनाव परिणाम पार्टी के आशा अनुरूप नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जो चुनाव परिणाम आए हैं, उसकी समीक्षा करते हुए अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी 175 से अधिक सीटों को लक्ष्य कर आगे बढ़ने की योजना पर काम कर रही है।