पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहमति के बाद पारा शिक्षकों ने तोड़ा अनशन

सहमति के बाद पारा शिक्षकों ने तोड़ा अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विगतपांच दिनों से राजभवन के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे पारा शिक्षकों का अनशन सोमवार देर शाम शिक्षा मंत्री वित्त मंत्री के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, वित्त मंत्री राजेंद्र प्रसाद, शिक्षा सचिव आराधना पटनायक के साथ अनशन स्थल पर शाम 7.30 बजे सामुदायिक पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। इसमें सहमति बनी की पारा शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश मिले इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसे झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की कार्यकारिणी की अगली बैठक में रखा जाएग।

इस पर भी सहमति बनी कि 2012 में पारा शिक्षकों ने जो 60 दिनों की हड़ताल की थी, उस अवधि के समंजन और क्षतिपूर्ति के लिए भी प्रस्ताव अगली कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा। पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि पर सहमति बनी कि देश के अन्य राज्यों में पारा शिक्षकों को मिल रहे मानदेय का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा। वार्ता में पारा शिक्षकों ने यह भी कहा कि वे अब कभी भी हड़ताल पर नहीं जाएंगे।

मानदेय के लिए जद्दोजहद