- Hindi News
- {शिक्षा विभाग ने आठवीं तक के स्टूडेंट्स का मांगा ब्यौरा
{शिक्षा विभाग ने आठवीं तक के स्टूडेंट्स का मांगा ब्यौरा
{शिक्षा विभाग ने आठवीं तक के स्टूडेंट्स का मांगा ब्यौरा
भास्करन्यूज|पटना
राज्यके 72 हजार प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के बच्चों को स्कूल बैग और वाटर बोतल दिए जाने को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर इस योजना पर होने वाले खर्च का आकलन विभाग कर रहा है।
राज्य के दो करोड़ बच्चों को स्कूल बैग और वाटर बोतल देने पर 526 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। विभाग ने प्रति बच्चा पर 200 से 300 रुपए खर्च के आधार पर आकलन कर रहा है। इसमें पहली से पांचवीं तक को 200 और छठी से आठवीं तक के बच्चों को 300 रुपए इस योजना में दिया जा सकता है। जल्द की इसका प्रस्ताव वित्त विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वित्त विभाग से सहमति मिलने के बाद इस पर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी। इसके बाद यह राशि एक दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच विद्यालयों में आयोजित होने वाले शिविर में बच्चों को दी जाएगी। विदित हो कि शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल ने इसी साल से बच्चों को स्कूल बैग और वाटर बोतल देने की घोषणा की है। उन्हीं के निर्देश पर उक्त कार्रवाई विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक राहुल सिंह ने कहा कि इस योजना को लेकर विभाग ने हमसे पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की संख्या मांगी थी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है।